
बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रभारी आदरणीय श्री जसराज (बाला) चंद्राकर जी, जिला सह प्रभारी आदरणीय श्री ब्रह्मानंद पटेल जी, प्रदेश महामंत्री आदरणीय श्री हरिनाथ खूंटे जी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हितेश अजगल्ले जी एवं महासमुंद जिला उपाध्यक्ष आदरणीय श्री दुर्गा शंकर दुबे जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
बैठक में आगामी सदस्यता अभियान को प्रभावी एवं व्यापक रूप से संचालित करने तथा 5 अगस्त को प्रदेश अध्यक्ष जी के आगमन के अवसर पर आयोजित होने वाले JOIN BJYM कार्यक्रम की तैयारियों एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रीगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सभी ने एक स्वर में आह्वान किया कि अधिक से अधिक युवाओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा से जोड़कर राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और सशक्त बनाया जाए।

