🔸 पारिवारिक रंजिश के चलते पत्नी को बदनाम करने अश्लील फोटो/पाम्प्लेट तैयार कर सार्वजनिक स्थान पर फेंकने का आरोप।
🔸 बरमकेला पुलिस ने आरोपी को रायपुर स्थित उसके निवास से गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर।
🔸 घटना में प्रयुक्त होंडा एक्टिवा एवं मोटोरोला स्मार्टफोन मय सिम जब्त।
बरमकेला पुलिस ने पारिवारिक रंजिश के चलते अपनी ही पत्नी एवं ससुर को बदनाम करने के उद्देश्य से अश्लील फोटो/पाम्प्लेट तैयार कर सार्वजनिक स्थान पर फेंकने के मामले में आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
घटना का विवरण
पुलिस के अनुसार, घटना दिनांक 11 अगस्त 2026 की रात करीब 11 बजे की है। आरोपी विनय नायक, पिता प्रभुलाल नायक, उम्र 32 वर्ष, निवासी राधास्वामी नगर-सी1, भाटागांव, रायपुर, थाना पुरानी बस्ती, रायपुर ने कथित रूप से आपसी पारिवारिक रंजिश के चलते अपनी पत्नी एवं ससुर को बदनाम करने के उद्देश्य से अपनी पत्नी का अश्लील फोटो/पाम्प्लेट तैयार किया और उसे जनपद पंचायत के सामने, बरमकेला में फेंक दिया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बरमकेला में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 108/2026, धारा 77, 79, 356(3), 75(3) बीएनएस एवं धारा 6 स्त्री अशिष्ट रूपण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
रायपुर से आरोपी गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए बरमकेला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विनय नायक को दिनांक 18 अगस्त 2026 को उसके रायपुर स्थित निवास से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त नीले रंग की होंडा एक्टिवा क्रमांक CG 04 QF 4520 तथा मोटोरोला स्मार्टफोन मय सिम को जब्त किया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
कार्रवाई में इनकी रही सराहनीय भूमिका
उक्त प्रकरण में त्वरित कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सारंगढ़-बिलाईगढ़ श्री सुनील शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरेन्द्र पटेल एवं उप पुलिस अधीक्षक सारंगढ़ श्रीमती संतोषी ग्रेस के कुशल मार्गदर्शन में की गई।
कार्रवाई में थाना बरमकेला प्रभारी उप निरीक्षक अजीब कुमार बेक, प्र.उप.निरीक्षक भारती घाटघुम्मर, प्रधान आरक्षक भुवनेश्वर पण्डा, आरक्षक खिलावन बघेल सहित थाना बरमकेला के अन्य पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

