🔶 अवैध शराब के साथ शराब कोचिया गिरफ्तार।
🔶 आरोपी के कब्जे से 6.120 लीटर देशी मदिरा जब्त।
🔶 आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा द्वारा जुआ, सट्टा, अवैध शराब एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस को ग्राम धोबनी भट्टी मार्ग पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब परिवहन करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 19 अगस्त 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम टाटा, बिलासपुर निवासी अमृत लाल साहू अवैध शराब लेकर पैदल ग्राम धोबनी भट्टी मार्ग की ओर आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम धोबनी भट्टी रोड तिराहा के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमृत लाल साहू पिता खंभालू साहू, निवासी थाना सरसिवा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ बताया। उसके कब्जे में रखे कपड़े के थैले की तलाशी लेने पर 24 पाव देशी मदिरा प्लेन एवं 10 पाव देशी मदिरा, कुल 6.120 लीटर अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,920 है, बरामद की गई।
पुलिस ने अवैध शराब को विधिवत जब्त करते हुए आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
इस संपूर्ण कार्रवाई में चौकी प्रभारी बेलाडुला संजय नायक, प्रधान आरक्षक लखन जाटवार, आरक्षक लोकनाथ रात्रे, टीकाराम साहू, भारद्वाज सहित समस्त चौकी स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

