सारंगढ़(चंदाई) भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा जिला भाजपा कार्यालय, सारंगढ़ में JOIN BJYM अभियान के तहत पोस्टर विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा एवं भाजयुमो के वरिष्ठ नेताओं ने अभियान की शुरुआत करते हुए अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जुड़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बसना विधायक संपत अग्रवाल, भाजपा जिला प्रभारी शंकर अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योतिलाल पटेल, जिला सह प्रभारी विद्या सिदार, जिला महामंत्री अमित तिवारी एवं द्वारिका साहू सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन भाजयुमो जिलाध्यक्ष हितेश अजगल्ले के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, युवा मोर्चा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि JOIN BJYM अभियान संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने युवाओं से भाजपा की विचारधारा से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। नेताओं ने विश्वास जताया कि युवाओं की भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और बूथ स्तर तक संगठन और मजबूत होगा।
कार्यक्रम के दौरान युवा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने अभियान को प्रत्येक मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक पहुंचाकर अधिक से अधिक युवाओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा से जोड़ने का संकल्प लिया।


