▪️ वारदात के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को दबोचा
▪️ एक अन्य आरोपी की तलाश जारी
सारंगढ़-बिलाईगढ़:- पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय तथा एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के निर्देशन एवं थाना प्रभारी सिटी कोतवाली प्रमोद यादव के नेतृत्व में सारंगढ़ पुलिस ने चाकूबाजी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
थाना सिटी कोतवाली में दर्ज अपराध क्रमांक 347/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3), 115(2), 109(1) एवं 3(5) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
प्रार्थी शंकर अजय (पिता मोतीराम), निवासी गोढ़ियारी, थाना सारंगढ़ ने 20 जुलाई 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19 जुलाई 2026 की रात लगभग 11:50 बजे मोनू तिवारी एवं उसके साथी ने “तुम मेरे बड़े भाई को खिला-पिला कर बिगाड़ रहे हो” कहते हुए गाली-गलौज की तथा हाथ-मुक्कों और चाकू से हमला कर चोट पहुंचाई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। पतासाजी के दौरान घटना में शामिल आरोपी रोहित चौहान (पिता नरसिंह चौहान), उम्र 20 वर्ष, निवासी दुर्गापाली, थाना सारंगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। वहीं, मामले के एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, उपनिरीक्षक अंजान सिंह, आरक्षक विमल जांगड़े, मिनिकेतन पटेल, पुरुषोत्तम राठौर, योगेश एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
