सारंगढ़–बिलाईगढ़।
भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन द्वारा जारी सूची में सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष के रूप में हितेश अजगल्ले की नियुक्ति से जिले की राजनीति में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। यह निर्णय पार्टी की उस नीति को दर्शाता है, जिसके तहत युवा, कर्मठ और जमीनी नेतृत्व को आगे बढ़ाया जा रहा है।
हितेश अजगल्ले लंबे समय से युवा मोर्चा और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक विभिन्न कार्यक्रमों और अभियानों में उनकी सहभागिता सराहनीय रही है। उनकी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
मिलनसार, मृदुभाषी और तेज़ तर्रार युवा नेता के रूप में पहचान रखने वाले हितेश अजगल्ले युवाओं से सीधा संवाद स्थापित करने और संगठन को एकजुट रखने की क्षमता रखते हैं। उनकी नियुक्ति से युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में उत्साह और नई उम्मीद देखने को मिल रही है।
पार्टी को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिला युवा मोर्चा और अधिक संगठित, सक्रिय और प्रभावी भूमिका निभाएगा तथा पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने में अहम योगदान देंगे |


प्रदेश संगठन नेतृत्व द्वारा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी, जिलाध्यक्षों, महामंत्रियों एवं कार्यसमिति सदस्यों की सूची जारी की गई है।
सूची के माध्यम से संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है
