सारंगढ़:- आम जन में हो रही लगातर छोटी बड़ी समस्याओं को देखते हुए एन के सिन्हा तहसीलदार ने जनदर्शन, समय सीमा, सीएम हेल्पलाइन 1076 व अन्य सभी शिकायत पोर्टल के गुणवत्तापूर्ण त्वरित निराकरण हेतु प्रति सोमवार निर्धारित किया है आवेदक हर सोमवार को स्वयं उपस्थित होकर अपनी पक्ष प्रस्तुत कर सकता है न्यायालय आने में असुविधा हो तो कॉल कर सकता है
सीएम हेल्पलाइन में प्रस्तुत आवेदन के लिए स्वयं आवेदक से संपर्क करने की बात भी कही है
तहसीलदार ने कहा है कि शिकायतों के निराकरण के लिए जिला प्रशासन के सख्त निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने हेतु यह व्यवस्था बनाया गया है माना जा रहा है कि तहसीलदार की इस कदम से पीड़ितों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण न्याय मिलेगा
