

सारंगढ़। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत ग्राम हरदी-1 आंगनबाड़ी केंद्र में 0- 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाई गई। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीमा निराला, मितानिन प्रेमा महंत एवं फुलेश्वरी महेश ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान को सफल बनाया।
कार्यकर्ताओं ने उपस्थित अभिभावकों से अपील की कि वे अपने सभी छोटे बच्चों को समय पर पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा इस गंभीर बीमारी से वंचित न रहे। पोलियो उन्मूलन के लिए नियमित टीकाकरण और पल्स पोलियो अभियान में सभी बच्चों की भागीदारी आवश्यक है।

