
जवाहिर भवन के पास भाजपाईयों ने की नारेबाजी, भारी संख्या में जुटे कार्यकर्ता
सारंगढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज और कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई कथित अनर्गल टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का आक्रोश फूट पड़ा है। इस मामले को लेकर आज सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला अंतर्गत सारंगढ़ के जवाहिर भवन के पास भाजयुमो के बैनर तले जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। उग्र कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और दीपक बैज के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए दोनों नेताओं का पुतला दहन किया।
गरमाया सियासी पारा, कांग्रेस पर बरसे हितेश अजगले जिला अध्यक्ष भाजयुमो-प्रदर्शन के दौरान भाजपा और भाजयुमो के पदाधिकारियों ने कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला बोला। हितेश ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लगातार अमर्यादित और अनर्गल बयानबाजी करना कांग्रेस की ओछी मानसिकता को दर्शाता है। विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ाने वाले प्रधानमंत्री के खिलाफ ऐसी टिप्पणियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। दीपक बैज और राहुल गांधी को अपने बयानों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
नारेबाजी से गूंजा सड़क
पुतला दहन के दौरान जवाहिर भवन के पास भारी संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी मुर्दाबाद’ और ‘दीपक बैज होश में आओ’ के गगनभेदी नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच पुतला छीनने को लेकर हल्की झूमाझटकी भी देखने को मिली, लेकिन आक्रोशित कार्यकर्ता पुतला दहन करने में सफल रहे।
प्रदर्शन में ये रहे मौजूद
इस विरोध प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और भाजयुमो के वरिष्ठ नेताओं सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, भाजयुमो के स्थानीय पदाधिकारी और कर्मठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होकर विरोध दर्ज कराने पहुंचे। इस प्रदर्शन के बाद से क्षेत्र का सियासी पारा पूरी तरह गरमा गया है।

