समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने की जिले के विकास कार्यों की समीक्षा
जनगणना कार्य को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 12 मई 2026/कलेक्टर पदमिनी भोई साहू ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में समय सीमा की बैठक ली। उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन, जनशिकायत, ई-समाधान, कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदन के निराकरण के लिए अवैध ईंट भट्ठों, शासकीय भूमि में अवैध कब्जा और नवनिर्माण पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने सारंगढ़ के झरियापारा और शताब्दी कॉम्प्लेक्स में आवश्यक बुनियादी सुविधा मुहैया कराने के लिए सीएमओ को निर्देश दिए। स्वेच्छानुदान वाले प्रकरण का निराकरण शीघ्र करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार अग्निशमन फायर बिग्रेड कार्यालय नवीन फायर स्टेशन हेतु जमीन आवंटन के लिए तहसीलदार को निर्देश दिए। पीएम आवास निर्माण के संबंध में कलेक्टर ने जिले के सभी जनपद सीईओ को निर्देश दिए कि पीएम आवास का निर्माण हितग्राही के स्वामित्व वाली भूमि पर करें। अवैध सरकारी कब्जा वाले भूमि पर निर्माण कार्य नहीं होना चाहिए।
कलेक्टर पदमिनी ने अब तक सुशासन तिहार में प्राप्त 6 हजार आवेदनों के 5930 ऑनलाइन एन्ट्री के निराकरण की जानकारी ली और गुणवत्ता के साथ के निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही आगामी 10 जून तक सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को सुबह 11 बजे से शिविर वाले स्थान में उपस्थित रहने के निर्देश दिए और अनुपस्थित रहने पर कार्यवाही करने की बात कही। उन्होंने सभी प्रभारी अधिकारियों को पंडाल बड़ा बनाने के निर्देश दिए ताकि सुव्यवस्थित रूप से नागरिक अपने आवेदन का पंजीयन आसानी से करा सकें। साथ ही शिविर में पेयजल व्यवस्था अनिवार्य रूप से उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने जनगणना कार्य को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। जनगणना कर्मी को शालीन व्यवहार करने और कोई विवाद की स्थिति होने पर तत्काल निराकरण करने के लिए तहसीलदार और सीएमओ को निर्देश दिए। टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0 के तहत सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले से टीबी मरीज के इलाज में सहयोग के लिए कलेक्टर ने समाजसेवियों को निक्षय मित्र बनने के लिए अपील करते हुए कहा कि यह सामाजिक कार्य है, जिसमें समाजसेवियों की जरूरत है और उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
जिले में निर्माण कार्यों का समीक्षा करते हुए बुधवार को निर्माण स्थल का अवलोकन का रूपरेखा बनाया। इसमें नवीन जिला संयुक्त कार्यालय, जिल अस्पताल, सीएमएचओ कार्यालय, एसडीएम, तहसीलदार, कार्यालय, आदिवासी हॉस्टल का जीर्णोद्धार शामिल है। इसी प्रकार पूर्ण कार्यों के लोकार्पण कार्यों की सूची जिला पंचायत सीईओ को प्रदान करने के लिए कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया।
कलेक्टर ने पीएम आवास ग्रामीण और शहरी के प्रगति, स्वनिधि योजना, आंगनबाड़ी निर्माण, महतारी वंदन में ईकेवासी, 3 विकास प्राधिकरण मद (मध्य क्षेत्र आदिवासी, छत्तीसगढ़ राज्य ओबीसी क्षेत्र, अनुसूचित जाति), सांसद आदर्श ग्राम योजना मद और धरती आबा के तहत जिले में अब तक प्रगतिरत विकास कार्यों की कलेक्टर ने समीक्षा किया।
कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा सरिया में अमृत मिशन 2.0, सारंगढ़, बरमकेला और बिलाईगढ़ जल आवर्धन योजना, समूह जल प्रदाय योजना और हर घर जल के प्रगतिरत कार्यों की जानकारी ली और बरसात के पहले सभी नल कनेक्शन के कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जाति प्रमाण पत्र, ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा, पीएम किसान सम्मान निधि का ईकेवायसी और एग्रीस्टेक पंजीयन, फौती नामांतरण, खाद वितरण, डबल लॉक में खाद भंडारण, मृदा स्वास्थ्य परीक्षण, बीज भंडारण, ग्रीष्मकालीन धान के बदले अन्य फसल, पीएम आशा योजना, पीडीएस राशन की उपलब्धता, भंडारण, समाज कल्याण विभाग द्वारा पेंशन वितरण, पीएमसूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, नवीन विद्युत उपकेन्द्र के लिए भूमि आवंटन और ई-आफिस में सभी विभागों को सरकारी कार्य को ऑनलाइन करने के निर्देश दिए।
