


सारंगढ़ बिलाईगढ़, 12 मई 2026/कलेक्टर पदमिनी भोई साहू ने कलेक्टोरेट सारंगढ़ में संचालित सभी कक्षों और कार्यालयों का निरीक्षण किया, इसमें अधीक्षक, आवक जावक, भू-अर्जन, न्यायालय, आरटीआई, आधार सेवा केन्द्र, अभिलेख, खाद्य और खनिज विभाग के जिला कार्यालय शामिल है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधीक्षक को ऑफलाइन आए फाइलों के संबंध में जानकारी ली और ई-आफिस में फाइल को भेजने पर जोर देने के निर्देश दिए। इसी प्रकार अभिलेख रिकार्ड लेने आये नागरिकों से कितना समय से आए हैं, की जानकारी ली और लिपिक को शीघ्र रिकार्ड देने के निर्देश दिए।

