सारंगढ़–बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला सारंगढ़–बिलाईगढ़ द्वारा पूरे जिले में सेवा, सम्मान एवं जनसंपर्क के विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों का सम्मान करना तथा समाज में सकारात्मक संदेश देना रहा।
यह आयोजन राहुल टिकरीहा के दिशा-निर्देश एवं जिला अध्यक्ष हितेश अजगल्ले के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जिले के 12 मंडलों — सारंगढ़, सरसीवा, भटगांव, बिलाईगढ़, पवनी, सालार, कोसीर, भेड़वन-गुड़ेली, बरमकेला, सरिया, लेंधरा एवं अन्य मंडलों में “हितग्राही सम्मान समारोह” एवं “स्वच्छता वॉरियर्स सम्मान कार्यक्रम” आयोजित किए गए।
इन कार्यक्रमों के अंतर्गत केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से संपर्क कर उन्हें पुष्पगुच्छ, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने शासन की योजनाओं की जानकारी भी साझा की और आमजन से संवाद स्थापित किया।
विशेष रूप से स्वच्छता कर्मियों एवं स्व-सहायता समूह की बहनों का सम्मान किया गया। स्वच्छता के क्षेत्र में उनके समर्पण और समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को सराहा गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता कर्मियों को “स्वच्छता वॉरियर्स” की संज्ञा देते हुए उनके योगदान को नमन किया।
जिला अध्यक्ष श्री हितेश अजगल्ले ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास एवं सुशासन की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। उनके जन्मदिवस को सेवा और समर्पण के रूप में मनाते हुए युवा मोर्चा ने समाज के विभिन्न वर्गों के बीच पहुंचकर सरकार की योजनाओं का लाभ लेने वाले हितग्राहियों का सम्मान किया है।
कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
