सरिया। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय के निर्देशन में अवैध शराब के विक्रय और परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी सरिया प्रमोद यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिनांक 11 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम भठली में दबिश दी।
रेड कार्रवाई के दौरान आरोपी गोकुल बेहरा (32 वर्ष), पिता संतोष बेहरा, निवासी भठली, थाना सरिया के घर बाड़ी से 10-10 लीटर क्षमता वाले दो प्लास्टिक जरीकेन में 20 लीटर तथा 5 लीटर क्षमता वाले एक जरीकेन में 5 लीटर, कुल 25 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 5,000 रुपये बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 26/2026 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव सहित प्र.आर. मोहन गुप्ता, आरक्षक विमल जांगड़े, दिगंबर पटेल, नरेंद्र चंद्रा, लक्ष्मी पटेल, नर्मदा यादव एवं महिला आरक्षक प्रीति खड़िया की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
