शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदी में वार्षिकोत्सव संपन्न
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदी में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पांडे उपस्थित रहे। विशेष अतिथियों में कलेक्टर महोदय, एसडीएम महोदया, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री ज्योतिलाल पटेल, प्रदेश महामंत्री अजा मोर्चा श्री हरिनाथ खूंटे शामिल हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती विभावरी सिंह ठाकुर ने की। विशिष्ट अतिथियों में भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं विद्यालय के जनभागीदारी अध्यक्ष श्री हितेश अजगल्ले, हरदी सरपंच श्रीमती कुसुम वर्मा, श्री रामेश्वर पूरी गोस्वामी, श्री कुमार टंडन, श्री लखन वर्मा, श्री ओमकार मल्होत्रा, श्री प्रशांत, श्रीमती फुलेश्वरी महेश एवं श्री संतोष दास उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं तथा अतिथियों ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
