सरिया पुलिस द्वारा ग्राम विश्वासपुर एवं मौहापाली से 02 अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार
02 पृथक प्रकरणों में कुल 30 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त
आरोपियों का विवरण –
सोनू सिदार, पिता – स्व. दशरथ सिदार, उम्र – 59 वर्ष, निवासी – ग्राम विश्वासपुर, थाना सरिया
सहदेव आदिले, पिता – सोनाउ आदिले, उम्र – 33 वर्ष, निवासी – ग्राम मौहापाली, थाना सरिया
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आंजनये वार्ष्णेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश मिश्रा के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी रोकथाम हेतु निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना सरिया पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी में संलिप्त कुल 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 24.01.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना सरिया पुलिस द्वारा हमराह स्टाफ एवं गवाहों के साथ ग्राम विश्वासपुर मंदिर के पास घेराबंदी कर कुदरगढ़ी जंगल से शराब लेकर आ रहे आरोपी सोनू सिदार को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से पीले रंग की प्लास्टिक बोरी में भरी 20 लीटर कच्ची महुआ शराब, अनुमानित कीमत ₹4000/-, जप्त की गई।
इसी प्रकार दूसरे प्रकरण में ग्राम मौहापाली मेन रोड (मारोदरहा की ओर) पैदल शराब लेकर आ रहे आरोपी सहदेव आदिले को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से पांच लीटर क्षमता वाले दो जरीकेन में भरी 10 लीटर कच्ची महुआ शराब, अनुमानित कीमत ₹2000/-, जप्त की गई।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, प्र.आर. विजय यादव, सुरेन्द्र सिदार, आरक्षक विमल, दिलीप स्नेही, दिगंबर, खेमलाल, नव आरक्षक मुकेश, रवि मरावी, महिला आरक्षक प्रीति खड़िया सहित थाना सरिया के समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
