26 सितंबर को शाम 6 बजे कलमा बैराज में महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर दर्ज किया गया। बैराज का पूर्ण जलभराव स्तर (FRL) 197.00 मीटर तथा खतरे का स्तर 198.50 मीटर निर्धारित है।
जल निकासी के लिए बैराज के सभी 66 गेट पूर्ण रूप से खुले हैं। बैराज में पानी की आवक एवं बहाव 5,807.935 घनमीटर प्रति सेकंड, यानी लगभग 2,05,078 क्यूसेक दर्ज किया गया।
वर्तमान जलस्तर FRL से 0.70 मीटर नीचे तथा खतरे के स्तर से 2.20 मीटर नीचे है। प्रशासन द्वारा नदी एवं निचले इलाकों में लगातार निगरानी की जा रही है।

