*सारंगढ़ बिलाईगढ़:- तहसील सारंगढ़ के ग्राम पंचायत पाट निवासी छोटेलाल, जो प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के हितग्राही था, का विगत 30 अप्रैल 2025 को ट्रक दुर्घटना से उनके आकस्मिक मृत्यु हो जाने के फलस्वरूप उनकी आश्रित पत्नि मिनी महिलाने द्वारा कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया गया था।
इस आवेदन पत्र पर कलेक्टर पदमिनी भोई साहू द्वारा शीघ्र संज्ञान लेकर ऋषिकेश तिवारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं लीड बैंक मैनेजर सारंगढ़ के द्वारा त्वरित रूप से कार्य कर आवेदिका मिनी महिलाने पति छोटेलाल को समय सीमा की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की राशि दो लाख रूपये का प्रतिकात्मक चेक प्रदान किया गया, जिससे आवेदिका एवं उनके परिवारजन ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।
*क्या है प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना* : भारत सरकार ने समाज के गरीब और कम आय वर्ग के विकास के लिए एक नई जीवन बीमा योजना, प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना शुरू की है। एक शुद्ध अवधि बीमा योजना के रूप में, प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना 18 से 50 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों के लिए उपलब्ध है।
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एक नवीकरण अवधि की बीमा पॉलिसी है, जो कि वार्षिक रूप से जीवन बीमा कवरेज प्रदान करती है। जिस व्यक्ति का बीमा किया गया है उस व्यक्ति की आकस्मिक निधन हो जाने पर बीमा कम्पनी उसके द्वारा नामित किये हुए निमिनी को दो लाख रुपये की आर्थिक मदद देती है। इस बीमा योजना की प्रीमियम दर अन्य बीमा पालिसी की तुलना में सबसे किफायती है| इसके लिए आपको सिर्फ 436/- रूपए प्रीमियम देने होंगे| नवीन वर्ष में बीमा योजना का प्रमियम 436/- रू दुबारा देना होगा।
इस बीमा योजना का लाभ लेने के लिए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना फॉर्म भरकर आवेदन करना होगा। इस योजना में आवेदन करने के 45 दिन के बाद बीमा कंपनी द्वारा प्रीमियम चालू कर दिया जायेगा। बीमाधारक की प्रीमियम राशि एक निश्चित तिथि पर उसके बैंक से स्वचालित रूप से काट ली जाती है। इस योजना की परिपक्वता आयु 55 वर्ष है। पीएमजेजेबीवाई के लिए आवेदन करने के लिए किसी भी प्रकार की मेडिकल जांच से गुजरने की आवश्यकता नहीं है। इस योजना के लिए आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बेहद आसान है और इसमें आपको किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

