शिल्पकार बसंत दास महंत की कलाकारी और प्रभु श्रीराम के प्रति श्रद्धा ने मोहा मन
सारंगढ़-बिलाईगढ़। दीपावली के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत के ग्रामवासियों द्वारा जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़ के अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय को अयोध्या स्थित भव्य श्रीराम मंदिर का बाँस से निर्मित आकर्षक हस्तशिल्प प्रतिरूप सप्रेम भेंट किया गया।
इस अनूठी कलाकृति का निर्माण ग्राम के प्रतिभाशाली शिल्पकार श्री बसंत दास महंत द्वारा किया गया है। बाँस से इतनी सुंदर और बारीक कलाकृति तैयार करना उनकी अद्भुत कला, मेहनत, धैर्य और रचनात्मक प्रतिभा का परिचायक है। इस कलाकृति में प्रभु श्रीराम के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा और भक्ति भी स्पष्ट रूप से झलकती है।
इस आत्मीय भेंट के लिए संजय भूषण पाण्डेय ने ग्राम पंचायत के सरपंच एवं समस्त ग्रामवासियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से श्री राजकुमार मैत्री, श्री रोहित मैत्री, श्री श्रीराम चौहान, श्री मनोज मैत्री, श्री बोट लाल, श्री मनीराम सिदार, श्री भोला मैत्री, श्री पालू मैत्री सहित उपस्थित सभी ग्रामवासियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
उन्होंने कहा कि यह भेंट केवल एक कलाकृति नहीं, बल्कि ग्रामवासियों के प्रेम, आत्मीयता, सम्मान और प्रभु श्रीराम के प्रति अटूट आस्था का अनमोल प्रतीक है। स्थानीय कलाकारों की ऐसी प्रतिभा हमारी ग्रामीण कला एवं संस्कृति की समृद्ध विरासत को दर्शाती है।
उन्होंने शिल्पकार बसंत दास महंत एवं समस्त ग्रामवासियों को इस उत्कृष्ट कलाकृति और सराहनीय पहल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
जय श्रीराम! 🚩
संजय भूषण पाण्डेय
अध्यक्ष, जिला पंचायत
सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़)
