सारंगढ़ बिलाईगढ़, 2 जुलाई 2026/एकीकृत बाल विकास परियोजना, सारंगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रांतर्गत प्रकाशित विज्ञापन के अनुसार आंगनबाड़ी केन्द्र भिमखोलिया में सहायिका के रिक्त पद की पूर्ति के लिए प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों का मूल्यांकन समिति द्वारा सूक्ष्म परीक्षण किया गया। परीक्षण के उपरांत अभ्यर्थियों का अनंतिम मूल्यांकन पत्रक तैयार कर दावा-आपत्ति के लिए प्रकाशित किया गया है।
प्रकाशित अनंतिम मूल्यांकन पत्रक के संबंध में यदि किसी अभ्यर्थी को कोई दावा अथवा आपत्ति हो, तो वह 1 जुलाई से 10 जुलाई 2026 तक केवल ऑनलाइन माध्यम से अपना दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है। दावा-आपत्ति के साथ किसी भी प्रकार के नए दस्तावेज स्वीकार नहीं किए जाएंगे। केवल कार्यालयीन स्तर पर हुई लिपिकीय त्रुटियों से संबंधित दावा-आपत्ति पर ही विचार किया जाएगा।
