सारंगढ़ बिलाईगढ़, 25 मई 2026/ खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के रोकथाम हेतु खनिज टीम द्वारा सोमवार को तहसील बरमकेला क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गौण खनिज चूनापत्थर के अवैध परिवहन करते हुए हाईवा क्रमांक CG-13-AR- 6626 पर कार्यवाही करते हुए थाना बरमकेला के सुरक्षार्थ में दिया गया। कलेक्टर के निर्देश पर खनि अधिनियम के तहत यह कार्यवाही की गई।
