सारंगढ़ बिलाईगढ़, सुशासन तिहार शिविर बरमकेला ब्लॉक के ग्राम पंचायत हिर्री के हाईस्कूल परिसर में14 मई को सुबह 11 बजे से अपरान्ह 3 तक आयोजन किया जाएगा, जिसमें ग्राम लिंजिर, बुदेली, कटंगपाली ब, बेंगची, कुम्हारी, हिर्री, कपरतुंगा, बिलाईगढ ब, तौसीर, सेमीकोट, बहलीडीह, लेन्धरा, अमोदा, करनपाली, बैगीनडीह, सकरतुंगा, धनिगांव, सराईपाली, बारादावन, सहजपाली शामिल हैं। इसमें जिले के नागरिक अपनी मांग, सुझाव और शिकायत प्रशासन को दे सकते हैं। इसी प्रकार जिले के नगर पंचायत पवनी के वार्ड 9 से 15 तक के लिए वार्ड स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर में और सरिया के वार्ड 1 से 5 और 13, 14, 15 के लिए वार्ड 13 के बड़े संवरा पारा सार्वजनिक शेड में सुशासन शिविर आयोजित किया जाएगा।

