गिरफ्तार आरोपी : दिव्यांशु सिंह उर्फ बबलू पिता रामबाबू उम्र 24 वर्ष सा हसनपुर थाना हुसैनगंज जिला फतेहपुर ( उत्तरप्रदेश.)
जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ गांजा की खरीदी, बिक्री एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय तथा उप पुलिस अधीक्षक सुश्री संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरिया प्रमोद यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांजा परिवहन के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 26 दिसंबर 2025 को महेंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक UP 64 CT 6904 में उड़ीसा से गांजा परिवहन किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस ने चंद्रपुर रोड, सरिया में वाहन की घेराबंदी कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 300 किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया।
मौके पर वाहन चालक राहुल कुमार पिता रामविलास, निवासी हुसैनगंज (उत्तरप्रदेश) को गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 278/25 धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।
मामले में शामिल एक अन्य आरोपी दिव्यांशु सिंह उर्फ बबलू पिता रामबाबू, उम्र 24 वर्ष, निवासी हसनपुर थाना हुसैनगंज, जिला फतेहपुर (उत्तरप्रदेश) घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने उसे फतेहपुर (उत्तरप्रदेश) से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने घटना के दिन पुलिस घेराबंदी के दौरान मौके से भागने तथा घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की।
आरोपी दिव्यांशु सिंह को 09 मार्च 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, सउनि सुमन चौहान, मोतीलाल डनसेना, प्रआर सुरेंद्र सिदार, आरक्षक नरेंद्र चंद्रा, लक्ष्मी पटेल, साइबर सेल प्रभारी रामकुमार मानिकपुरी, कृष्णा डनसेना, दीपक मैत्री सहित समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा
