

सदस्यता अभियान, सोशल मीडिया एवं “1 बूथ–20 यूथ” को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
सारंगढ़-बिलाईगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने एवं आगामी अभियानों की तैयारियों को लेकर जिले के विभिन्न मंडलों में प्रवास कर कामकाजी बैठकें आयोजित की गईं। इस दौरान भाजयुमो जिला प्रभारी जसराज बाला चंद्राकर , जिला सह प्रभारी ब्रह्मानंद पटेल एवं जिला अध्यक्ष हितेश अजगल्ले ने पवनी, बिलाईगढ़, भटगांव एवं केडार मंडल का प्रवास कर युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
बैठकों में युवा मोर्चा सदस्यता अभियान, सोशल मीडिया की सक्रियता एवं “1 बूथ–20 यूथ” जैसे महत्वपूर्ण संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संगठन की गतिविधियों को बूथ स्तर तक मजबूत करने, अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा एवं युवा मोर्चा की विचारधारा एवं जनकल्याणकारी कार्यों को आमजन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर जिला प्रभारी जसराज बाला चंद्राकर एवं सह प्रभारी ब्रह्मानंद पटेल ने मंडलवार संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी लेते हुए आगामी कार्ययोजना को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी है और प्रत्येक बूथ को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है। “1 बूथ–20 यूथ” के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए युवा कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय होकर संगठन को और अधिक मजबूत करना होगा।
वहीं भाजयुमो जिला अध्यक्ष हितेश अजगल्ले ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा एवं युवा मोर्चा की विचारधारा से जोड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में सक्रियता के साथ युवाओं को संगठन से जोड़ें और सदस्यता अभियान को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
बैठक में भाजपा जिला महामंत्री द्वारिका साहू, भाजयुमो जिला महामंत्री संजू साहू , जिला मंत्री रामनारायण देवांगन, जिला उपाध्यक्ष नंदू साहू , जिला मंत्री मनीष साहू , हितेश जायसवाल , मंडल अध्यक्ष मानसाय साहू , राधा राकेश , भाजयुमो मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश साहू , अभिषेक दुबे , कमल पटेल एवं ओमप्रकाश जायसवाल सहित मंडल के महामंत्रीगण एवं भाजयुमो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा युवा मोर्चा के आगामी अभियानों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

