सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के तहसील सरिया अंतर्गत ग्राम पंचायत नौघटा में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच संगीता वीरेंद्र पटेल द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर तिरंगे झंडे को सलामी दी गई। इसके पश्चात राष्ट्रगान गाया गया तथा शहीदों को नमन करते हुए ध्वजारोहण किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। समारोह में फूलचंद्र डनसेना, रतन पटेल, भुनेश्वर डनसेना, ललित डनसेना, दीपक डनसेना, जोतराम पटेल, शरद सारथी सहित अनेक ग्रामीणों की सहभागिता रही।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत के उपसरपंच अनिल सिदार, सचिव श्यामलाल एवं सभी पंच — गढ़ आनंद राणा, सूरत पटेल, गणेश पटेल, दिनेश्वर पटेल, गौतम निषाद, पुनिदास मेहनत, हमचरण सारथी, सामका सिदार भी उपस्थित रहे।
समारोह राष्ट्रभक्ति और एकता के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


