सारंगढ़।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोडम ने कायाकल्प सत्र 2024–25 में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम पुरस्कार हासिल किया है। यह उपलब्धि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एफ. आर. निराला के निर्देश, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. एल. सिदार के मार्गदर्शन तथा संस्था प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे के नेतृत्व में प्राप्त हुई।
उल्लेखनीय है कि केंद्र को अप्रैल 2025 में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) का प्रमाणीकरण भी प्राप्त हुआ है। यह सफलता केंद्र के चिकित्सकों, नर्सिंग, पैरामेडिकल एवं सहयोगी स्टाफ के समर्पित प्रयासों और बेहतर टीमवर्क का परिणाम है।

