सारंगढ़ में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सनातन धर्म के कथित अपमान के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध कार्यक्रम भाजयुमो की प्रदेश इकाई के आह्वान पर आयोजित किया गया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस नेता टी.एस. सिंह देव का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष हितेश अजगल्ले ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता लगातार सनातन धर्म और साधु-संतों के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भूपेश बघेल समेत कई कांग्रेसी नेता बार-बार सनातन आस्था को ठेस पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं, जिसे युवा मोर्चा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगा।
अंत में कहा गया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और साधु-संतों के सम्मान की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करता रहेगा और किसी भी अपमान को चुपचाप सहन नहीं करेगा।
इस विरोध कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल ,महामंत्री अमित तिवारी,पूर्व विधायक केराबाई मनहर,प्रदेश महामंत्री अजा मोर्चा हरिनाथ खूंटे,देवेंद्र रात्रे,समीर सिंह ठाकुर सारंगढ़ मंडल अध्यक्ष जय बानी,हरिशंकर निराला,रविन्द्र पटेल,प्रकाश अग्रवाल,सत्येंद्र बारगाह, एस कुमार यादव,राजा गुप्ता,किशन गुप्ता,और युवा मोर्चा से जिलाध्यक्ष हितेश अजगल्ले,सूरज गुप्ता,खिलेश साहू ,गुणसागर साहू,अक्षत स्वर्णकार,राहुल केशरवानी, दिनार्थ राज,आर्यन,गुलशन सुमन,भविष्य ,अनुज,ओमप्रकाश,
देवकिशन,ओमकार मल्होत्रा,उमेश विश्वकर्मा,डोरीलाल,कमल ,गोपाल ,महेंद्र,संजयपटेल,आशुतोष गोस्वामी, गोलू यादव, ईशान शर्मा, लाभांश गोस्वामी ,मोक्ष यादव एवं भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
