बैगीनडीह / घोरा घाटी।ग्राम पंचायत बैगीनडीह के आश्रित ग्राम घोरा घाटी में स्थित प्रसिद्ध भारद्वाज मुनि पहाड़ मंदिर में कल हनुमान जी एवं महर्षि भारद्वाज जी का विशेष पूजन-अर्चन बड़े ही श्रद्धा भाव से संपन्न हुआ।
पहाड़ पर स्थित इस प्राचीन एवं दिव्य मंदिर में ग्रामवासियों द्वारा भजन-कीर्तन मंडली को आमंत्रित किया गया था। भजन मंडली द्वारा प्रस्तुत सुंदर भजनों से पूरा पहाड़ भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के भाजपा नेता एवं जनप्रतिनिधियों का ग्रामवासियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत बैगीनडीह के सरपंच जितेंद्र पटेल ,भाजपा नेता श्री यादव राम पटेल, वरिष्ठ पत्रकार श्री राम कुमार, पंच श्री अजय पटेल घोरा घाटी ग्राम के हिमसागर पटेल, विभूति श्रीवास, गुलाब सिदार, श्री सिदार ,मंदिर समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा गया कि – *”आज मैं जो भी हूँ, वह सब आप सभी जनता के आशीर्वाद और प्रभु श्रीराम व बजरंगबली की कृपा से हूँ। इस पवित्र धाम में आकर मन को असीम शांति मिली। घोरा घाटी का यह धाम हमारी आस्था का केंद्र है।”*
भजन-कीर्तन के माध्यम से हमारी सनातन संस्कृति को जीवंत रखने के लिए भजन मंडली का आभार भी व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के अंत में समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई।
