सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवकाश की तिथि बदली, 18 सितंबर का आदेश संशोधित
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 10 सितंबर 2026। नवाखाई पर्व के अवसर पर घोषित स्थानीय अवकाश की तिथि में जिला प्रशासन ने आंशिक संशोधन किया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती पद्मिनी भोई साहू द्वारा जारी संशोधित आदेश के अनुसार अब 15 सितंबर 2026, मंगलवार को सम्पूर्ण सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा।
पूर्व में जारी कार्यालयीन आदेश में नवाखाई पर्व के लिए 18 सितंबर 2026, शुक्रवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। प्रशासन द्वारा अब इस तिथि में संशोधन करते हुए 15 सितंबर को स्थानीय अवकाश निर्धारित किया गया है।
यह संशोधन सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 के अनुक्रमांक 4 के नियम 5 एवं 8 तथा छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रदत्त शक्तियों के तहत किया गया है।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के मुताबिक यह स्थानीय अवकाश कोषालय, उपकोषालय एवं बैंकों के लिए लागू नहीं होगा।
संशोधित अवकाश:
📅 15 सितंबर 2026, मंगलवार
📍 सम्पूर्ण सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला
❌ कोषालय, उपकोषालय एवं बैंक पर लागू नहीं


