सारंगढ़ बिलाईगढ़, /छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित न्योता भोज कार्यक्रम के तहत जन्मदिन पर बच्चों को भोजन कराना एक बेहतरीन और पुण्य का कार्य है। न्योता भोज का उद्देश्य सामुदायिक भागीदारी बढ़ाना है। इसमें गांव, शहर के जनसमुदाय, जनप्रतिनिधि, आम जनमानस, कर्मचारी, अपने जन्मदिन, पूजा, षष्ठी में बच्चों को विशेष पौष्टिक आहार,फल, मिठाई आदि वितरण करवाकर बच्चों के होंठों पर खुशियां,व उनके सेहत के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
इसी कड़ी में जनपद पंचायत बरमकेला के सीईओ अजय पटेल ने समग्र शिक्षा खिचरी विकासखंड बरमकेला के बच्चों के साथ शनिवार को अपना जन्मदिवस मनाया। जहां बच्चों के बीच केक काट कर बच्चों के चेहरों में मुस्कान इस उपलक्ष्य में, जिसमें पुलाव खीर पुड़ी, अंण्डा , मटर-पनीर, केक दिया गया। साथ ही बच्चों के लिए स्टेशनरी, ड्राइंग बुक किट भेंट किया गया।
पालकों ने जन्मदिन के अवसर पर न्योता भोजन के तहत स्कूली बच्चों को भोजन कराने में भागीदारी निभाने के लिए सराहना की और अन्य लोगो को भी न्योता भोजन में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की है। इस अवसर पर जनपद पंचायत सीईओ अजय पटेल की पत्नी रश्मि पटेल (नायब तहसीलदार पुसौर), मनोहर पटेल, सरिता सिदार प्रधान पाठक, सुनिता यादव शिक्षिका सहित सभी उपस्थित थे।


