एग्रीस्टेक और फसल बीमा में सभी किसानों का पंजीयन करने के निर्देश
सारंगढ़ बिलाईगढ़, / कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने आगामी धान खरीदी की प्रारम्भिक तैयारी की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ली। इस बैठक में एसडीएम, तहसीलदार के साथ साथ कृषि, खाद्य, सहकारिता आदि विभाग के अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, पटवारी, जिले के समिति प्रबंधक, ऑपरेटर आदि उपस्थित थे। बैठक में एग्रीस्टेक पोर्टल और फसल बीमा के संबंध में बारीकी से प्रशिक्षण भी दिया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि, एग्रीस्टेक पोर्टल में सभी किसान का पंजीयन होना चाहिए, कोई वंचित नहीं हो, इसका ध्यान रखें। सभी किसानों का पीएम फसल बीमा कराएं। सभी फील्ड अधिकारी कर्मचारी, किसानों क़ो इस कार्य क़ो प्राथमिकता से करने के लिए प्रेरित करें। कलेक्टर ने अधिकारियों से जानकारी लेकर जिले में खाद के भंडारण, वितरण के स्थिति का समीक्षा भी किया।
