सारंगढ़
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खाद्य विभाग ने राशन कार्ड से संबंधित सेवाओं का त्वरित निराकरण करते हुए कुल 859 हितग्राहियों को लाभान्वित किया है।
खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में नागरिकों की मांग पर 257 नए राशन कार्ड बनाए गए, 196 राशन कार्डों में नए सदस्य जोड़े गए तथा 406 सदस्यों के नाम विलोपित किए गए।
विकासखंडवार आंकड़ों के अनुसार सारंगढ़ में 55 नए राशन कार्ड, 86 सदस्य जोड़ने एवं 92 नाम विलोपित करने की कार्रवाई की गई। बरमकेला में 88 नए राशन कार्ड बनाए गए, 39 सदस्य जोड़े गए तथा 71 नाम विलोपित किए गए। वहीं सरिया विकासखंड में 200 नए राशन कार्ड बनाए गए, 105 सदस्य जोड़े गए और 123 नाम विलोपित किए गए।
खाद्य विभाग ने बताया कि सुशासन तिहार 2026 के दौरान प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया गया, जिससे पात्र हितग्राहियों को समय पर राशन कार्ड संबंधी सुविधाएं उपलब्ध हो सकीं। विभाग का कहना है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुंचाने के लिए यह अभियान प्रभावी साबित हुआ।


