सारंगढ़ बिलाईगढ़, पद्म पुरस्कार प्राप्त करने योग्य सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के जनजातीय समुदायों के व्यक्तियों से कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, कोसीर रोड कॉलेज के पास सारंगढ़ में 5 जून 2026 तक आमंत्रित किया है। भारत सरकार के पद्म पुरस्कार हेतु जनजातीय समुदायों से योग्य एवं प्रेरणादायक व्यक्तियों की पहचान एवं नामांकन आमंत्रित किये जा रहे है जिन्होंने कला, साहित्य, शिक्षा, समाज सेवा, लोक संस्कृति पारम्परिक ज्ञान, चिकित्सा, खेल अथवा अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया हो।
जनजातीय गरिमा सम्मान 2026 हेतु नायको की पहचान एवं नामांकन प्रपत्र अनुसार, आवेदक जाति व्यवसाय पद या लिंग के आधार पर किसी भी भेदभाव के बिना कोई भी व्यक्ति हो सकता है। आवेदक किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट या असाधारण सेवा प्रदान की हो। आवेदक उत्कृष्टता के साथ-साथ लोक सेवा का प्रदर्शन करना चाहिए। आवेदक कला, समाज कार्य, सार्वजनिक मामले, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, सिविल सेवा, खेल या अन्य क्षेत्रों से संबंधित हो सकता है। आवेदक सेवारत सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए हांलाकि डॉक्टरों और वैज्ञानिको को छूट दी गई है।
