सारंगढ़-बिलाईगढ़, उप मुख्यमंत्री सह नगरीय प्रशासन विकास मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सारंगढ़ नगरपालिका परिषद के बस स्टैंड में यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए 50 लाख रुपए स्वीकृत किया है। विभाग ने इसकी मंजूरी का आदेश जारी कर चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट प्रावधानों के अनुरूप अधोसंरचना मद से यह राशि मंजूर की है।
