सर्फ़-साबुन के व्यापार से बिहान की चितकुंवर राव बनी लखपति दीदी
सारंगढ़ बिलाईगढ़, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) से लखपति दीदी का सफर करने वाली सारंगढ़ ब्लॉक के गांव कपिस्दा की चितकुंवर राव ने 3 लाख रूपये का लोन लिया जिसे उसने 1 साल में चुका दिया। चितकुंवर ने सुशासन शिविर उच्चभीठी शिविर में बताया कि, उन्होंने शगुन स्व सहायता समूह के नाम से 3 लाख का लोन लेकर सर्फ़ और साबुन का लघु व्यापार शुरू किया। उनके समूह द्वारा प्रतिमाह 1 हजार किलो सर्फ पैकेट और 5000 साबुन तैयार कर नजदीकी 10 ग्रामो में बिक्री किया जाता है। इससे समूह को प्रतिमाह 30 हजार की आमदनी होती है। यह अब तक संचालित है।
लखपति दीदी चितकुंवर राव ने बताया कि वह वर्ष 2020 में बिहान की सक्रिय महिला थी, फिर 2023 में वह आरबीके है। अब तक उसे सीआईएफ 60 हजार रूपये और आरएफ 15 हजार रूपये प्राप्त की है। आजीविका मिशन ने उनके सपने को साकार किया है। अब वह और समूह के सदस्य आर्थिक रूप से समृद्ध हुए हैं। उन्होंने राज्य सरकार के आजीविका मिशन का लाभ लेकर अपने जीवन में नया बिहान, नया सफर, रास्ता अपनी मेहनत से बनाया है।


