सारंगढ़: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल टिकरीहा के आह्वान पर एवं जिला अध्यक्ष श्री हितेश अजगल्ले के नेतृत्व पर आज सारंगढ़ के ऐतिहासिक जय स्तंभ चौक पर एक विशाल दीपदान एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
छत्तीसगढ़ को ‘नक्सल मुक्त’ होने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने इसे प्रदेश के लिए शांति और सुरक्षा का नया अध्याय बताया।
वीर जवानों को समर्पित रहा दीपदान
कार्यक्रम के दौरान जय स्तंभ चौक को सैकड़ों दीपों की रोशनी से जगमग किया गया। यह दीपदान उन वीर जवानों की स्मृति और सम्मान में किया गया, जिन्होंने बस्तर की माटी की रक्षा करते हुए और प्रदेश में शांति बहाली के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मौन धारण कर शहीद जवानों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
दृढ़ इच्छाशक्ति और कुशल नेतृत्व का परिणाम
इस अवसर पर भाजयुमो नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा:
राष्ट्रीय नेतृत्व: माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की दृढ़ इच्छाशक्ति और “जीरो टॉलरेंस” की नीति के कारण ही दशकों पुराने आतंक का अंत संभव हो सका है।
राज्य नेतृत्व: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा के कुशल नेतृत्व ने सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ाया । आज छत्तीसगढ़ नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की मुख्यधारा से जुड़ चुका है।
युवाओं का संकल्प
भाजयुमो जिला अध्यक्ष एवं अन्य वक्ताओं ने कहा कि आज का दिन उन हजारों परिवारों के लिए न्याय का दिन है, जिन्होंने लंबे समय तक आतंक का दंश झेला है। युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता आज गौरवान्वित है और हम संकल्प लेते हैं कि प्रदेश की इस शांति, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
इस कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री अमित तिवारी,व्यापारी प्रकोष्ठ संगीत ठाकुर,भाजयुमो जिला महामंत्री सौरभ सिंह राजपूत,नगर मंडल अध्यक्ष अक्षत स्वर्णकार,विकास यादव,विकास थवाईत,जगन्नाथ देवांगन,संतोष केसरवानी,अविनाश पुरी गोस्वामी,मोक्ष यादव,राहुल केसरवानी,गजराज यादव,विनोद विक्की सिदार,भविष्य नामदेव,देवेंद्र उपाध्याय,हिमालय रात्रे,क्षत्रपाल यादव,सुरेंद्र यादव,कुलदीप बरेठ,अखिल यादव,आर्यन केवट,सिद्धार्थ देवांगन,दीपक पांडेय,हर्ष स्वर्णकार,नितिन भाई,ऋषभ केडियाभारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

